BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 11:35 am
KHABAR : जल संरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं ने चलाया जन जागरूकता अभियान, दीवार लेखन के माध्यम से दिया जल बचाने का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जल संरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान अब जन-आंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गांव-गांव में दीवार लेखन, संगोष्ठियां एवं स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का महत्व समझाया जा रहा है।जल प्रहरी एवं गंगा अवतरण अभियान के संयोजक जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर गतिशील है।

विकासखंड समन्वयक शिवशंकर शर्मा ने बताया कि पिपलौदा विकासखंड की नवांकुर संस्थाएं जल संरक्षण को लेकर समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम बड़ायला माताजी में नवांकुर संस्था शेरपुर ग्राम उत्थान समिति द्वारा प्रभावशाली दीवार लेखन किया गया। सेक्टर परामर्शदाता जगदीश बैरागी द्वारा बताया गया कि जल संकट एक गंभीर समस्या है, यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में स्थिति और भयावह हो सकती है।सेक्टर समन्वयक गणपत जाधव ने कहा कि अभियान के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि हर गांव जल संरक्षण में आत्मनिर्भर बने इस हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में जल संगोष्ठियों का आयोजन, जल स्रोतों की सफाई एवं नदी-तालाबों की स्वच्छता जैसे कार्य किए जा रहे हैं जिसमें ग्राम विकासप्रस्फुटन समितियों एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी  निरन्तर बनी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE