रतलाम। सिविल सर्जन डॉक्टर एमएस सागर ने बताया कि शेर बानो पति अशफाक उम्र 65 वर्ष निवासी हाट की चौकी रतलाम की घर में गिरने से कूल्हे की हड्डी टूट गयी थी। गरीब परिवार से होने के कारण महंगा इलाज करवाने में असक्षम थी। उन्हें 2 मई को जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर लाया गया था जहाँ प्राथमिक जाँच एवं एक्स-रे करवाकर डॉक्टर्स ने बताया कि कूल्हे की हड्डी टूट गयी है, ऑपरेशन करके कूल्हे का गोला बदलना पड़ेगा।मरीज को खून की कमी एवं उम्र अधिक होने के कारण जोखिम भरा ऑपरेशन था लेकिन जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत निनामा, डॉ. अभिनव जैन एवं डॉ. ऐश्वर्या महाजन की टीम ने सफल ऑपरेशन किया जिसमें निश्चचेतना विशेषज्ञ डॉ. महेश मौर्य का भी सराहनीय योगदान रहा। सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल वार्ड ओ टी स्टॉफ एवं सभी डॉक्टर्स की बहुत सराहना की एवं आयुष्मान योजना मे निःशुल्क इलाज एवं सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम का धन्यवाद दिया।