नीमच। जिला चिकित्सालय में एक लावारिस व्यक्ति का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। उक्त व्यक्ति को जिले के रामपुरा शासकीय अस्पताल से 5 मई को जिला अस्पताल रैफर किया गया था। उक्त व्यक्ति की स्थित काफी दयनीय है।
जिला अस्पताल चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा के सामूदायिक अस्पताल में एक लावारिस व्यक्ति को गंभीर स्थिति में लाया गया था। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रैफर किया है। वर्तमान में जिला अस्पताल में उक्त लावारिस व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। इसकी उम्र करीब 45 से 50 साल के बीच बताई जा रही है और पुलिस द्वारा उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त लावारिस बुजुर्ग के संबंध में जानकारी हो तो वह तत्काल जिला अस्पताल चौकी के नंबर- 9755603676 और रामपुरा पुलिस थाने पर संपर्क कर सकता है।