छतरपुर। जिले के गौरिहार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित है। जिसके लिए वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल के साथ शनिवार को आगमन स्थल गौरिहार स्टेडियम एवं नजदीक तालाब का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अगम जैन, डिप्टी कलेक्टर कौशल सिंह, लवकुशनगर एसडीएम राकेश शुक्ला, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्टेडियम ग्राउंड के पास बने तालाब का भी निरीक्षण किया।