बुरहानपुर। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में एवं कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को सेवा सदन कॉलेज बुरहानपुर में एनसीसी सीनियर डिवीजन के लगभग 20 छात्र-छात्राओं को सिविल डिफेंस सेवा से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में सिविल डिफेंस सेवा से जोड़ने संबंधी फॉर्म भरवा गए। इसके साथ ही सिविल डिफेंस के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
बताया गया कि ब्लैक आउट, सायरन प्रथम उपचार स्ट्रेचर ड्रिल एवं हवाई हमले के दौरान बचाव कैसे किया जाए तथा आपदा के दौरान व्यक्तियों का कैटिगराइजेशन किस प्रकार किया जाए। प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों और जरूरी बातें भी बतलाई गई। यह प्रशिक्षण कमांडेंट होमगार्ड मीनाक्षी चौहान ने दिया। इस दौरान एनसीसी प्रशिक्षक पुरुष/महिला प्लाटून कमांडर जितेंद्र तोमर एवं एसडीआरएफ की टीम भी उपस्थित रही।