मुरैना। एसपी ऑफिस के बाहर नेशनल हाईवे क्रमांक-44 पर जाम लगा दिया गया है। इस जाम से धौलपुर व ग्वालियर की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए हैं। यह जाम महाराजपुर रोड पर 17 अप्रेल को हुए झगड़े में घायल युवक की आज सोमवार को मौत के बाद लगाया गया है। मृतक के परिजनों ने लाश रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
महाराजपुर रोड स्थित दो पड़ोसियों में नाली के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से झगड़ा हो गया था। एक पक्ष का युवक रिंकू बघेल (30) गंभीर घायल हो गया। इसके बाद ग्वालियर में उसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने इसी के आक्रोश में उसकी लाश को एसपी ऑफिस के सामने हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। प्रशासन की ओर से लोगों को समझाने के बाद लोग शांत हुए।
घटना में 6 आरोपी शामिल
इस मामले में पुलिस ने पहले चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। बाद में जांच के दौरान दो आरोपियों की बढ़ोतरी की गई। जिनकी संख्या अब कुल 6 हो गई है। इन आरोपियों के खिलाफ धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था जो बाद में बढ़कर अब हत्या के मामले मे धाराओं में इजाफा किया गया है।
वही इस मामले में मृतक के भाई योगेश बघेल ने बताया, कि हमारी गली में खरंजा निर्माण हो रहा था। यादव परिवार उसी गली में रहता है, जो गुंडागर्दी करते है। सड़क बनने से पहले खूंटा लगा रहे थे, इसी बात पर हमें रोका गया है। यह लोग पनीर का दो नंबर का धंधा करते हैं, हमारे मकान के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं, रोकने पर मारपीट करते हैं। मैंने कहा कि हमें खूंटा क्यों नहीं लगाने दोगे, इसी बात पर मारपीट शुरू कर दी। मैं अकेला था, बचाने के लिए भाई आया तो उस पर पीछे से फरसे से हमला कर दिया। रिंकू यादव, लल्लो, चंद्रप्रकाश, दीपक, संदीप ने मेरे भाई को मारा है। हम सिविल लाइन थाने में गए, वहां आरोपितों के नाम नहीं लिखे, बाद में चार के नाम लिखने राजी हुए। हमारी मांग है कि सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया जाए।
वहीसुरेंद्र पाल डाबर एएसपी मुरैना थाना सिविल लाइन के अंतर्गत घटना हुई, जिसमें 17 अप्रैल को ही प्रकरण दर्ज कर लिया गया था, इलाज के लिए घायल को ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने धाराओं में इजाफा भी किया गया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर स्वजन ने हाइवे पर जाम लगा दिया। कुछ आरोपी गिरफ्तार कर लिए है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।