BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच इनर व्हील व रोटरी क्लब डायमंड का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आज से पूरे देश में लागू हुआ वीबी जी राम जी.. <<     BIG NEWS : 30 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव, 3 अगस्त.. <<     KHABAR : तेज बारिश में मकान की छत ढही, दूसरे घर पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑपरेशन विश्वास के तहत 100 गुम मोबाइल लौटाए,.. <<     KHABAR : 3 जुलाई को इंदौर आएंगे सीएम, मध्यप्रदेश की.. <<     KHABAR : डॉक्टर्स डे और सीए डे पर चिकित्सकों व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा थाना परिसर में राजस्व-पुलिस का.. <<     KHABAR : मप्र-राजस्थान के 12 जिलों तक पहुंचे चीते,.. <<     KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2025, 12:07 pm
BNIG NEWS : दिग्विजय सिंह आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भोपाल में दिखाएंगे फिल्म फुले, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार भी होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फुले की स्क्रीनिंग करने जा रहे हैं। वे आज 13 मई, मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को फुले फ़िल्म दिखाएंगे। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस नेता एक सतह फिल्म फुले देखेंगे। 


कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 340 सीट्स  बुक
जानकारी के मुताबिक शाम 6.30 बजे डीबी मॉल में कांग्रेस कार्यकर्ता फिल्म देखेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 340 सीट्स बुक की गई है। दिग्विजय सिंह का उद्देश्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फुले के समतावादी विचारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष से परिचित कराना है। फ़िल्म फुले महात्मा ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म भारत में जाति और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ फुले दंपति के संघर्ष को दिखाती है। 


यह फिल्म दर्शकों को यह समझने के लिए प्रेरित करती है कि कैसे ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले ने अपने समय में समाज सुधार के लिए काम किया और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। फिल्म यह प्रेरणा देती है कि सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और शिक्षा के माध्यम से समाज को बदलना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE