भोपाल। 6 से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) का 68वां सम्मेलन बारबाडोस में होगा। बारबाडोस कैरेबियन सागर में एक छोटा सा द्वीप देश है। इस आयोजन को लेकर हुई वर्चुअल मीटिंग में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा शामिल हुए।
भारत-पाक तनाव के चलते लंदन दौरा किया कैंसिल
राष्ट्र मंडल संसदीय समिति यानि कॉमन वेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की बैठक 12-13 मई को लंदन (यूके) में आयोजित की गई है। इस बैठक में वीडी शर्मा को भी शामिल होना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण उन्होंने अपना लंदन दौरा निरस्त कर दिया। वे इस मीटिंग में वर्चुअल शामिल हुए।
कई मुद्दों पर रखी राय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लंदन में आयोजित 68वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री समिति की योजना एवं समीक्षा की उप समिति की बैठक में सदस्य के रूप में वर्चुअल जुड़े। उन्होंने राष्ट्र मंडल संसदीय समिति में औपनिवेशिक युग के कानूनों को लागू करने और चर्चा करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
वीडी शर्मा ने राष्ट्र मंडल द्वारा मानवाधिकार मुद्दों और अन्य समकालीन चुनौतियों के लिए औपनिवेशिक युग के कानूनों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। वीडी शर्मा ने कहा कि हमारे विचार में हम समकालीन स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं।
अब जानिए सीपीए के सम्मेलन में क्या होगा
68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय सदस्य भाग लेकर लोकतंत्र, कानून और मानव अधिकार जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। जैसे कि यह सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाता है और राष्ट्रमंडल के सदस्यों को एक-दूसरे से सीखने और विचारों का आदान-प्रदान करने का एक मंच प्रदान करता है। 68वें सीपीए सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय सदस्य विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आएंगे, जिससे संसदीय लोकतंत्र और राष्ट्रमंडल देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।