देवास। आबकारी विभाग द्वारा जिले भर में अवैध शराब के परिवहन ओर विक्रय को लेकर कार्यवाही की जा रही है जिसके चलते अवेध शराब परिवहन करने वाले वाहनों के साथ शराब की पेटियों को जप्त किया जा रहा है वही अवैध महुआ लहान भी नष्ट किया जा रहा है।
आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव ने बताया कि लगातार अवैध शराब के विक्रय और परिवहन को लेकर सूचना मिल रही थी जिसे लेकर कलेक्टर ऋतुराज सिंह और आबकारी जिला अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित के निर्देश पर जिले भर में आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है जहां पिछले कुछ दिनों में तीन बड़े कार्रवाई की गई है जिसमें एक कार से 16 पेटी शराब जप्त की गई वही एक ऑटो से 84 बल्क लीटर देशी विदेशी शराब जप्त की गई और बरोठा क्षेत्र तालाब के आसपास क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का निर्माण कर रहे स्थानों पर दबिश देकर 40 लीटर हाथ भट्टी शराब और 3800 किलोग्राम महुआ लहन बरामद किया गया है जहा महुआ लहान मोके पर ही नष्ट किया गया है तीनों बड़ी कार्यवाही में करीब 8 लाख 35 हजार रुपए का मश्रुका जप्त किया है वही आबकारी विभाग द्वारा आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।