BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच इनर व्हील व रोटरी क्लब डायमंड का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आज से पूरे देश में लागू हुआ वीबी जी राम जी.. <<     BIG NEWS : 30 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव, 3 अगस्त.. <<     KHABAR : तेज बारिश में मकान की छत ढही, दूसरे घर पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑपरेशन विश्वास के तहत 100 गुम मोबाइल लौटाए,.. <<     KHABAR : 3 जुलाई को इंदौर आएंगे सीएम, मध्यप्रदेश की.. <<     KHABAR : डॉक्टर्स डे और सीए डे पर चिकित्सकों व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा थाना परिसर में राजस्व-पुलिस का.. <<     KHABAR : मप्र-राजस्थान के 12 जिलों तक पहुंचे चीते,.. <<     KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2025, 1:45 pm
KHABAR : ग्वालियर में दिल्ली की तरह भारत मंडपम स्थापना का प्रस्ताव, सांसद भारत सिंह ने केंद्रीय मंत्री पीयूष को सौंपा पत्र, कैट ने जताया विरोध, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिल्ली की तरह इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेड फैसिलिटेशन कन्वेंशन सेंटर यानी भारत मंडपम की स्थापना के लिए प्रस्ताव दिया गया है। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर यह अनुरोध पत्र दिया है। इसके बाद व्यापारी वर्ग में चर्चा है कि इसे ग्वालियर व्यापार मेले में स्थापित करने की तैयारी है।


व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट ने इसका विरोध जताया है। सांसद कुशवाह से मुलाकात कर व्यापारियों ने प्रस्ताव रखा है। ग्वालियर व्यापार मेले के अंदर पूर्व में व्यापारियों के द्वारा एकत्रित की गई राशि के जरिए फैसिलिटेशन सेंटर करोड़ों की लागत से तैयार किया गया जिसका आज कोई भी उपयोग नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में यदि भारत मंडपम तैयार करने का प्रस्ताव है तो उसके लिए साडा क्षेत्र की खाली पड़ी हुई जगह का उपयोग किया जाए ताकि उससे साडा क्षेत्र का भी विकास हो सकेगा। हालांकि सांसद का कहना है कि भारत मंडपम का अभी सिर्फ प्रस्ताव दिया गया है। अगर यह सौगात ग्वालियर को मिल जाती है तब आगे की चीजे तय की जाएंगी। अभी उसके स्थापना से जुड़ी भूमि विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई है। जगह का चयन प्रस्ताव स्वीकृति के बाद प्रशासन तय करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE