भारत और पाकिस्तान में सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अचानक पंजाब में जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने एयरफोर्स के अधिकारियों और जवानों के साथ मुलाकात की। उन्होंने ऑपरेशन को लेकर बातचीत की। सफल एयर स्ट्राइक के लिए उन्होंने जवानों को बधाई भी दी।
सैनिकों से मुलाकात के बाद च्ड मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, श्श्आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं।
पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर करीब एक घंटे तक रहे। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसकी सेना के हमले में आदमपुर एयरबेस को नुकसान पहुंचा है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एयरस्ट्राइक से लेकर सीजफायर पर राष्ट्र को संदेश दिया था।