नीमच। आज 13/5/25 को जनसुनवाई में हाई स्कूल अल्हेड़ की छात्रा तनीषा पाटीदार पिता मुकेश पाटीदार जो राज्य की मेरिट में दसवें स्थान पर रही, इनके द्वारा 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में सम्मानित किया गया और उपहार दिए तथा सभी ब्लॉक अधिकारियों, बीआरसी कुणेचा, बीईओ जावेरिया और एसीईओ अरविन्द डामोर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा पवन बारिया द्वारा बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं शुभाशीष दिया गया। साथ ही बालिका के पिता मुकेश पाटीदार तथा विद्यालय के प्राचार्य बैरागी को भी सम्मानित किया गया।