देवास। जिले के सतवास क्षेत्र के गांव धासड़, खारिया, रोनिया,टप्पर,पोखर सहित अन्य गांव के सैकड़ों ग्रामीण पानीपुरी खाने के बाद उल्टी,दस्त से फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए । फूड पाइजनिंग के शिकार इन ग्रामीणों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। वही फूड पाइजनिंग के शिकार इन ग्रामीणों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सतवास में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। जहा डाक्टरों व स्टाफ ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है उसके बाद सभी खतरे से बाहर है। वही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सतवास के ड्यूटी डॉक्टर धीरज बारवाल ने मीडिया को बताया कि सभी को कॉमन सिम्टम्स है साथ ही पानी पूरी खाई थी और कॉमन वॉटर सभी की बॉडी में पाया गया था, इसी कॉमन वॉटर ड्रिंक के चलते सभी पेशंट फूड पाइजनिंग के शिकार हुए हैं और दो से चार दिनों भर्ती करने के बाद छुट्टी कर दी जाएगी और सभी का उपचार जारी है।