BREAKING NEWS
वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 10:19 am
KHABAR : ओपीडी में समय से नहीं बैठते डाक्टर मरीजों को हो रही परेशानी, बाथरूम की साफ-सफाई को लेकर दिए निर्देश, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं ऐसे में सुबह 9 बजें दोपहर 1 बजें तक संचालित ओपीडी में समय पर डाक्टर्स नहीं बैठते जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है शुक्रवार दोपहर 12.30 पर आर्थाेपेडिक ओपीडी नंबर 14 में एक भी डॉक्टर्स मौजूद नहीं था जिस वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं दूसरी ओर बाल्य एवं शिशु रोग ओपीडी में एक भी डॉक्टर्स मौजूद नहीं मिले चौंबर और कुर्सियां खाली थे सिर्फ मरीजों की लाइन लगी हुई थी वहीं दूसरी ओर जिला चिकित्सालय की पैथालॉजी लैब में पेशाब की जांच कराने वाले मरीजों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है मरीजों को एक ही बाथरूम होने की वजह से बेहद गंदगी का सामना करना पड़ता है मजेदार बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से पैथालॉजी लैब प्रबंधन द्वारा उक्त बाथरूम में ताला लगा दिया गया है जिससे मरीजों को खुले में गंदगी के बीच बाथरूम जाना पड़ता है पूरे मामले में सिविल सर्जन डॉ शरद चौरसिया का कहना है कि ओपीडी में समय पर नहीं बैठने वाले डाक्टरों पर कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि आर्थाेपेडिक ओपीडी में डाक्टरों की कमी के चलते यह समस्या बनी हुई है वहीं उन्होंने पैथालॉजी जांच केंद्र में बाथरूम की साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए हैं फिलहाल जिला चिकित्सालय के वार्डों और शौचालयों में गंदगी की शिकायत आए दिन देखने को मिलती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE