BREAKING NEWS
वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 10:29 am
KHABAR : माइक्रो मैनेजमेंट वर्सेस पदयात्रा, कांग्रेस के पायलट प्रोजेक्ट के जवाब में केंद्रीय मंत्री शिवराज 25 मई से पदयात्रा पर निकलेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के विदिशा में माइक्रो मैनेजमेंट वर्सेस पदयात्रा का आगाज हो रहा है। कांग्रेस ने जहां विदिशा को प्रयोगशाला बनाकर संगठन को मजबूत करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। कांग्रेस के पायलट प्रोजेक्ट के जवाब में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पदयात्रा पर निकलेंगे। 25 मई से निकलने वाली पदयात्रा में शिवराज सिंह केंद्र सरकार की कृषि संबंधित योजना की जानकारी देंगे।


बीजेपी के गढ़ विदिशा में कांग्रेस का पायलट प्रोजेक्ट
बता दें कि विदिशा में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने 150 नेताओं की टीम उतारी है। कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय कामले ने 150 कार्यकर्ताओं के साथ विदिशा में डेरा डाल रखा है। पंचायत और मोहल्ला कमेटियों का गठन, बूथ लेवल पर टीम बनाई जा रही है। कांग्रेस ने बीजेपी की गढ़ विदिशा को पायलट प्रोजेक्ट में सबसे पहला टारगेट पर रखा है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता वोटर लिस्ट का रिव्यू करेंगे। कांग्रेस के एक्टिव होते ही विदिशा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्लान बनाया है।


25 मई से शिवराज की पदयात्रा
25 मई से शिवराज सिंह चौहान की पदयात्रा शुरू होगी। पदयात्रा सप्ताह में 2 से 3 दिन निकाली जाएगी। शिवराज सिंह चौहान एक दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिदिन चलेंगे। मंत्री शिवराज विदिशा लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा में पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण की योजनाएं, ग्रामीण सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, डिजिटल इंडिया, स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक यात्रा के जरिये पहुंचाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE