BREAKING NEWS
वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 12:34 pm
KHABAR : तीन दिन से नहीं हो रही जल सप्लाई, वार्ड वासियों ने कलेक्टर से की शिकायत, कलेक्टर बोले- आप लोग भी सुधारें आदत, पानी की बर्बादी रोकें, पढे़ खबर

Share On:-

दमोह। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5, 6 और 7 में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। शनिवार सुबह परेशान वार्डवासी कलेक्टर बंगले पहुंचे। कलेक्टर सुधीर कोचर ने लोगों की समस्या सुनी।


नगरपालिका के जल सप्लाई प्रभारी ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण टंकियां समय पर नहीं भर पा रही हैं। कलेक्टर ने कुछ घंटों में जल सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने वार्डवासियों को भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि कई लोग नलों में टोंटी नहीं लगाते। कुछ लोग मोटर लगाकर पानी खींचते हैं। इससे आगे के घरों में पानी नहीं पहुंच पाता। उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी।


वार्ड 5 और 6 के पार्षद हेमराज और रघु श्रीवास्तव को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। उनसे कहा गया कि वे लोगों को टोंटी लगाने और मोटर न लगाने के लिए प्रेरित करें। पार्षदों ने इस पर सहयोग का आश्वासन दिया।


नगर पालिका में एक दिन छोड़कर जल सप्लाई की व्यवस्था है। पिछले एक सप्ताह से यह व्यवस्था अनियमित हो गई है। कभी सुबह तो कभी दोपहर में पानी आ रहा है। कलेक्टर ने एक-दो दिन में स्थिति सामान्य करने का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE