BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 12:41 pm
GOOD NEWS : रतनलाल ने उठाया पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का फायदा, लहसुन प्रसंस्करण यूनिट स्थापित कर बना आत्मनिर्भर, अन्य लोगों को भी दे रहा रोजगार, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। रतलाम जिले के युवा किसान रतनलाल पाटीदाऱ़ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की इस मंशा को साकार कर रहे हैं कि प्रदेश के युवा, उद्यमी तो बने ही साथ में अन्य बेरोजगारों को भी रोजगार दें। रतनलाल ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का फायदा उठाकर लगभग 22 लाख रुपए की लागत से लहसुन प्रसंस्करण यूनिट स्थापित की है, जिसके माध्यम से रतनलाल न केवल स्वयं लाखों रुपया कमा रहे हैं बल्कि अपने गांव लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं।

जिला मुख्यालय से लगभग 42 किलोमीटर दूर गांव बोरखेड़ा के रहने वाले रतनलाल पाटीदार चाहते थे कि खेती पर आधारित फैक्ट्री स्थापित करके स्वयं आर्थिक रूप से समृद्ध बने और अन्य बेरोजगारों को भी रोजगार देने में सक्षम हो। इस दौरान उन्हे उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का पता चला, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित करने के लिए शासन द्वारा 35 प्रतिशत राशि अनुदान और बैंक से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।

योजना की जानकारी मिलने पर रतनलाल ने जिले के उद्यानिकी विभाग की मदद से योजना से लाभ उठाने के लिए आवेदन किया। विभागीय अधिकारियों की तत्परता से उनको 22 लाख रुपए बैंक से ऋण स्वीकृत हुआ बैंक से मिली राशि से रतनलाल ने लहसुन कली छिलने की मशीन खरीद कर अपने गांव बोरखेड़ा में केसरी नंदन इंटरप्राइजेज के नाम से प्रसंस्करण यूनिट स्थापित कर दी। उनकी यूनिट से लहसुन की कलियां दुसरे राज्यों में भेजी जाती है जिससे उनको अच्छा मुनाफा मिलता हैं। अपनी सफलता के लिए रतनलाल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं जिनकी योजना से उसका सपना साकार हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE