रतलाम। प्राचार्य दिलीप पराते शासकीय आईटीआई आलोट ने बताया कि नवीन प्रवेश सत्र 2025-26 हेतु विभिन्न व्यवसाय विद्युतकार-20सीट, फिटर-20सीट, वेल्डर-40सीट, कोपा-48सीट, सर्वेयर-24सीट एंव डिजल मैकेनिक-24सीट प्रवेश हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुके है।इच्छुक आवदको के द्वारा प्रवेश पोर्टल (www.dsd.mp.gov.in) पर आवेदन हेतु नवीन रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन में त्रुटी सुधार किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन एंव अधिक जानकारी हेतु व्यक्तिगत रूप से शासकीय आईटीआई आलोट जिला-रतलाम हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते है।