रतलाम। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रंजना सिंह ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग, अनुसूचित जाति विभाग द्वारा संचालित छात्रावास आश्रमों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु नवीन प्रवेश दिनांक 01.04.2025 से प्रारंभ हो चुके है। रतलाम जिले में संचालित छात्रावास आश्रमों में प्रवेश हेतु जनजातीय / अनुसूचित जाति की छात्र-छात्राएं संबधित क्षेत्र के विभागीय अधिकारी से संपर्क स्थापित कर छात्रावास / आश्रमों मे प्रवेश लेने हेतु अपना आवेदन 31.05.2025 तक प्रस्तुत कर सकते है।