भोपाल। राजधानी भोपाल में स्कूल कोचिंग समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट जून में होगा। इस संबंध में संभागायुक्त संजीव सिंह ने नगर निगम को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतरू संज्ञान लेकर कार्रवाई करें। संबंधित पक्षों को अग्नि एनओसी प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के संबंध में नोटिस जारी करें।
बता दें कि 16 जून से सभी स्कूल खुल जाएंगे, ऐसे में छात्रों की सेफ्टी के लिए फायर सेफ्टी बेहद जरुरी है। फायर सेफ्टी ऑडिट का उद्देश्य कोटा-दिल्ली जैसी घटनाएं रोकने का प्रयास करना है। संभागायुक्त सिंह ने अधिकारियों को जन भागीदारी से भोपाल नगरीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर अंकुर उपवन बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा वृक्षारोपण की कार्य योजना तैयार करें।