छतरपुर। जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के जनपद कार्यालय के बगल में रहने वाले राकेश रैकवार के भतीजे की शादी 22 मई को थी, जिसके चलते वह मामू ढाबा शराब पीने गया वहां पर समृद्धि शराब कंपनी के गुंडों द्वारा 55 वर्षीय वृद्ध के साथ गंभीर मारपीट की गई जिसमें ढाबे के दो व्यक्तियों ने बीच बचाव किया मौके पर पुलिस ने भी वृद्ध को बचाया,उसे घर पर लाया गया शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे,सुबह वृद्ध की मौत हो गई, शादी की खुशी माता में बदल गई,वृद्ध के पुत्र ने थाने में आवेदन देकर समृद्धि शराब कंपनी के गुंडो की नामजद जिनके नाम नरेंद्र तिवारी, कपिल तिवारी,भूपेंद्र सिंह,देवकी महाराज पर एफआईआर करने के लिए आवेदन दिया, लेकिन राजनगर पुलिस ने कार्यवाही नहीं की जिसके चलते परिवारजन और पुत्र थाने में धरने पर बैठे हैं और कार्यवाही की लगातार मांग कर रहे हैं। नवीन दुबे एसडीओपी द्वारा कार्यवाही का आश्वाशन देने पर परिजनों ने शव का किया अंतिम संस्कार परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मामू ढाबा संचालक के बेटे युनुस ने बताया कि शराब ठेकेदार के लोग ढाबा पर शराब की तलाश कर रहे थे शराब नहीं मिलने पर पीछे बैठे वृद्ध से पूछताछ कर मारपीट कर दी ढाबा पर लाकर मेरे सामने भी थप्पड़ मारा है मृत के शरीर में चोट के निशान भी हैं।
परिजनों ने आरोप लगाए कि शराब ठेकेदार के गुर्गे मामू के ढाबा पर शराब की तलाशी कर रहे थे ढाबा के पीछे गए वहां मेरे पिता के साथ मारपीट की है। जिससे मेरे पिता सुबह मृत अवस्था मे मिले। प् इन सभी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
नवीन दुबे एसडीओपी खजुराहो ने बताया परिजनों ने राजनगर थाने में आवेदन दिया है जिस पर मामला दर्ज कर लिया है मामू के ढाबा में विवाद हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद सुलझा दिया था परिजनों ने मारपीट की घटना की जानकारी दी पीएम रिपोर्ट में मारपीट या अन्य कोई जानकारी आएगी उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।