BREAKING NEWS
वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 2:15 pm
BIG NEWS : जावरा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में पहुंचकर सीएसपी को दिया ज्ञापन, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने, 24 घंटे में नहीं होती है कड़ी कार्रवाई तो होगा फिर से उग्र आंदोलन दी चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के जावरा में हिन्दू जागरण मंच के नगर संयोजक को तिलक लगाकर आने पर चांटा कल शाम को मारा गया। इसके विरोध में सर्व हिंदू समाज ने आज शनिवार सुबह करीब 11 बजे आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सर्व हिंदू समाज के सैकड़ों लोग घंटाघर चौराहे पर एकत्र होकर रैली निकालते हुए सीएसपी कार्यालय पहुंचे जहां पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता द्वारा नारेबाजी भी की गई एवं विरोध जताया गया

यहां उन्होंने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने, उन पर रासूका लगाने की मांग करते हुए एसपी और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। सीएसपी ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने का फिलहाल आश्वासन दिया।

ज्ञापन में आरोपियों के मोबाइल ट्रेस करने, आरोपियों के घर से हथियार जब्त करने, लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध ड्रग और हथियार तस्करी रोकने की अपील भी की गई।

दरअसल शुक्रवार शाम हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक सूरज महावर को आसिम पिता सलीम कुरैशी ने थप्पड़ मार दिया था। आसिम पर आरोप है कि उसने तिलक लगाकर आने की बात पर यह किया और उसे धमकाया कि मुस्लिम मोहल्ले में तिलक लगाकर आए नहीं तो गोली मार दी जाएगी

इधर जावरा सीएसपी ने कहा कि समाजजनों ने ज्ञापन सौंपा है। जो मांगे रखी है उनका विधि सम्मत निराकरण किया जाएगा। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो। क्षेत्र में बाहरी लोगों की भी जांच की जा रही है। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक हिरासत में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE