सरवानियां महाराज। बढ़ती उमस व भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। वहीं रात्रि में मच्छरों की भरमार नींद में खलल डाल रही है। शहरवासियों को मच्छर जनीत रोगों से छुटकारा दिलाने के लिए डीडीटी पावडर का छिड़काव किया जा रहा है।
नपाध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी अब्दुल रउफ़ खान के मार्गदर्शन में डीडीटी पावडर का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि आमजन मच्छर जनीत रोगों से बच सके।
स्वच्छता अभियान प्रभारी राजेश छपरीबंद व विजय दुर्गज ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में घरों , मोहल्ले में तथा गटरों के मुहाने पर डीडीटी पावडर का छिड़काव किया गया है। आमजन मच्छर जनीत बिमारियों से बचाव के लिए घरों में घरों के आसपास गंदगी जमा नहीं होने दे तथा घरा का अपशिष्ट पदार्थ कुड़ा करकट कचरा आदि परिषद के कचरा वाहन में डालें तथा मच्छरदानी का उपयोग करें। डेंगू व मलेरिया या अन्य मच्छर जनीत बिमारियों की शिकायत पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डाक्टर की सलाह लें।