BREAKING NEWS
वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 3:53 pm
KHABAR : वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा की लगातार जप्ती की कार्यवाही के दौरान एक जेसीएम आयशर ट्रक और एक जेसीबी लोडर वाहन को किया गया जप्त, पढे़ खबर 

Share On:-

जतारा। विदित हो कि दिनांक 23/05/2025 की रात्रि में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार को जतारा तहसील के पाली गांव से मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में पाली गांव के समीप राजस्व क्षेत्र की रोड के बगल से एक बाड़े में 14 चका ट्रक में श्यामार की लकड़ी लोड होकर उत्तर प्रदेश परिवहन होना है। 


जिसके पश्चात वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार  के द्वारा देरी किए बगैर तत्काल दल का गठन कर मुखबिर के बताए अनुसार आधी रात्रि में वन अमले को पाली गांव भेजा गया, जिसकी भनक लकड़ी तस्करों को लगने पर उनके द्वारा ट्रक को एक खेत में खड़ा कर दिया गया,  वन अमले ने अपनी चतुराई दिखाते हुए गस्ती वाहन को तस्करों की तरह ट्रक से 2 किलोमीटर दूर छुपाकर वापिस होने का संकेत तस्करों को दिया, जिसके बाद लकड़ी तस्कर सुबह 4 बजे के लगभग ट्रक और उसमें लोड लकड़ी को ले जाने वाले ही थे कि तत्काल वन अमले ने चारों तरफ से घेरा बंदी करके पाली गांव के रोड किनारे खडे ट्रक को पास जाकर देखा तो उसके अन्दर  श्यामर प्रजाति की लकड़ी के कटे हुए लट्ठे भरे हुए थे तभी ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ करने और लकड़ी के लिए अनुज्ञा परिवहन पत्र (टीपी) मांगे जाने पर ट्रक ड्राइवर के पास न तो लकड़ी कटाई की अनुमति थी और न ही परिवहन की अनुमति।


तब वन अमले के द्वारा श्यामर प्रजाति की लकड़ी को ट्रक में लोड कर बिना अनुज्ञा परिवहन पत्र (टीपी) के लिए परिवहन किए जाने के वन अपराध मे जप्त करते हुए मौके से वाहन चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए जप्त ट्रक पंजीयन क्रमांक यूपी 92 टी  9737 को मय वनोपज के सुरक्षित जतारा लाया जाकर प्रकरण को अग्रिम विवेचना में लिया गया।


उक्त वाहन जप्ती की कार्यवाही मुख्य वन संरक्षक छतरपुर नरेश सिंह यादव,वन मंडल अधिकारी राजाराम परमार और एसडीओ मनीषा बघाड़े के निर्देशन और मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृत्व में की गई जिसमे वन परिक्षेत्र जतारा के वन अमले के रूप में सी पी सौर  वनपाल परिक्षेत्र सहायक कर्माेरा, अमन प्रजापति वनरक्षक, अशोक कुमार वर्मा वनरक्षक, विवेक वंशकार वनरक्षक, राजकुमार अहिरवार वन रक्षक, अनिल जैन वनरक्षक , प्रमोद अहिरवार वनरक्षक,  वनरक्षक, जयराम अहिरवार वनरक्षक, प्रेम अहिरवार वनरक्षक, स्थाईकर्मी अनिल द्विवेदी, स्थाईकर्मी आजाद खान और वाहन चालक शहीद खान  इत्यादि सम्मिलित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE