इंदौर। सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना केडबरी 500 रुपए की गिरावट के साथ 96,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी चौरसा भी 400 रुपए घटकर 97,600 रुपए प्रति किलो पर आ गई।
अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में सटोरियों की सक्रियता से दोनों धातुओं में तेजी देखी गई। कॉमेक्स पर सोना वायदा 30 डॉलर बढ़कर 3,329 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी वायदा भी सुधरकर 33.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
स्थानीय बाजार में ऊंचे दामों पर ग्राहकी नहीं मिलने से ज्वेलर्स ने कीमतों में कटौती की है। विदेशी बाजार में तेजी का कारण अमेरिकी ट्रेजरी में बिकवाली और सुरक्षित निवेश की मांग है। इजरायल और ईरान के बीच तनाव से भी सोने को समर्थन मिला।
इंदौर में सोना 22 कैरेट 89,900 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी का सिक्का 1,115 रुपए प्रति नग बिका। उज्जैन में सोना केडबरी 96,300 रुपए और चांदी पाट 97,900 रुपए प्रति किलो के भाव पर रही।