BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2025, 4:16 pm
KHABAR : एमपी सराफा एसोसिएशन की भोपाल में हुई बैठक, प्रदेश पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया हुई, भरगट संरक्षक-सराफ अध्यक्ष बने, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन की प्रादेशिक बैठक भोपाल में हुई। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। कोर कमेटी के सभी सदस्यों में सर्वसम्मिति से कार्यकारिणी को पुनरू चुना। मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक झमक भरगट रतलाम, प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ जबलपुर, प्रदेश महासचिव देवीलाल सोनी आगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव गर्ग (गांधी) भोपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल वर्मा घुंघरू इंदौर, प्रदेश सहसचिव नरेंद्र रोड़ा विदिशा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र सोनी उज्जैन का सर्वसम्मति से पुनरू चयन किया गया।


पदाधिकारियों का स्वागत किया
भोपाल सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य नरेश अग्रवाल, सुशील धनवानी, विजय वर्मा, आनंद सोनी, रितेश अग्रवाल, सुमंत सोनी, राजेश सोनी, योगेश सोनी, विनीत सिंघल, विक्रम सोनी सागर, राजकुमार सराफ विदिशा आदि ने पदाधिकारियों का सम्मान किया। वहीं, नवचयनित पदाधिकारियों ने एक सप्ताह में प्रदेश की संपूर्ण कार्यकारिणी घोषित करने की बात कहीं।


व्यापारियों के लिए सेमिनार होगा
आगामी महीनों में मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश के बड़े शहरों में सराफा व्यापारियों को जागरूक एवं शासन की नीतियों से व्यापारियों को अपडेट करने के लिए सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सराफा व्यापार में एमसीएक्स के महत्व को समझाने के लिए नवीन मृदभटकल बाम्बे ने व्यापारियों को समझाइश दी। साथ ही वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी के भाव में हो रही तेजी-मंदी से होने वाले नुकसान को अपने व्यापार को कैसे बचाया जाए एवं अपने व्यापार में मुनाफे को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इसके बारे में जानकारी दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE