BREAKING NEWS
REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 5:42 pm
KHABAR : जीरन में आज 27 मई से बहेगी श्री राम महिमा ज्ञान की सरिता, सारी तैयारियां हुई पूर्ण, पढे़ भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। समीपस्थ धार्मिक नगरी जीरन में आज से श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाली श्री रामकथा प्रवचन माला के अलावा अन्य कई धार्मिक आयोजन भी किये जायेंगे। 25 वर्षों से भी अधिक वर्षों से संचालित 


श्री श्याम मित्र मंडल जीरन के पदाधिकारी ने बताया की श्री राम कथा महोत्सव आज दिवस 27 मई मंगलवार से 04 जून बुधवार 2025 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सामुदायिक भवन जीरन पर आयोजित किया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम महिमा की ज्ञान गंगा प्रवचन में श्री राम सनातन धर्म प्रचारक के प्रतिक कथा मर्मज्ञ साध्वी पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे श्री जी धाम अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुखारविंद से प्रवाहित किये जाएंगे। 


उक्त आयोजन श्री श्याम मित्र मण्डल जीरन के संयोजन में समस्त जीरन नगर वासियों की और से किया जा रहा है। पावन उद्धेश्यों को जन जन तक युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक यह कथा मानवता का संदेश एवं सनातन धर्म के प्रचार के इस कथा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। कथा के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


इस नौ दिवसीय पुनीत आयोजन में श्रीराम महिमा कथा ज्ञान गंगा महोत्सव के प्रथम दिवस आज 27 मई मंगलवार को  विजय हनुमान मंदिर से सुबह 7 बजे  डीजे एवं बैण्ड बाजों व ढोल ढमाकों के साथ पौथी एवं कलश यात्रा प्रारम्भ होगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से परिभ्रमण करती हुई कथा पंडाल पहुंचेगी। नौ दिवसीय कथा के दूसरे दिन 28 मई बुधवार को आशुतोष भगवान भोलेनाथ का विवाह प्रसंग तथा तीसरे दिन गुरुवार को भगवान श्री राम जी का जन्म उत्सव, शुक्रवार को श्री राम बाल लीला प्रसंग, शनिवार को श्री राम -जानकी विवाह, 1 जून रविवार को श्री राम वनवास और केवट मिलन, 1 जून रविवार को रात्रि 8 बजे श्री श्याम भजन संध्या और 3 जून मंगलवार को रात्रि 8 बजे सुंदरकांड पाठ सामुदायिक भवन चीताखेड़ा दरवाजा जीरन में, सोमवार को  दिन में व्यासपीठ पर धर्म राज भरत चरित्र प्रसंग, मंगलवार को श्री राम ओर शबरी का मिलन, कथा के अंतिम दिन 4 जून बुधवार को सुंदरकांड और श्री राम का राज तिलक प्रसंग के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव की महाआरती, हवन-पूजन के साथ महाप्रसाद वितरण के पश्चात् कथा महोत्सव की पूर्णाहुति होगी। 


नौ दिवसीय श्रीराम महिमा कथा के समापन समारोह के अवसर पर 1जून रविवार रात्रि में श्री श्याम भजन संध्या एवं 3 जून मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन भी रखा गया है। श्री श्याम मित्र मण्डल जीरन के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रतिदिन कथा प्रवचन प्रवाहित किए जाएंगे जहां पर पहुंचकर धर्म ज्ञान गंगा में स्नान कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE