BREAKING NEWS
रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2026, 1:21 pm
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया इस बड़ी घटना को अंजाम, भनक लगते ही एक्शन में आई खाकी, सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से पकड़े शातिर बदमाश, पूछताछ में खुला ये राज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी (चोरी निरोधक टीम) एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बा पारसोली स्थित कपड़े की दुकान से नकदी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरजिला गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद की है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की वारदातों के शीघ्र खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी (चोरी निरोधक) चित्तौड़गढ़ एवं थाना पारसोली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी बेगूं अंजली सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को परिवादी राजेश जाट निवासी रघुनाथपुरा ने पारसोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी कपड़े की दुकान पुराना अस्पताल एवं बस स्टैंड के बीच बाजार में स्थित है। 15 जुलाई को उसकी अनुपस्थिति में पत्नी दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवक दुकान पर आए। इनमें से दो युवक कपड़े खरीदने के बहाने दुकान में आए, जबकि एक बाहर खड़ा रहा।

आरोपियों में से एक ने गमछा खरीदकर 500 रुपये का नोट दिया। भुगतान के दौरान महिला का ध्यान कपड़े दिखाने में व्यस्त कर दूसरे आरोपी ने गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली और सभी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी-
- महेंद्र पुत्र भंवरलाल, जाति बाबरी (गोस्वामी), उम्र 22 वर्ष, निवासी बापूनगर कच्ची बस्ती, पीर के बालाजी के पास, बालेटा रोड, कुन्हाड़ी।
- दिलीप पुत्र राजू बाबरी, निवासी कच्ची बस्ती, रेलवे स्टेशन पुलिया के नीचे, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर।

पूछताछ में सामने आया गिरोह का तरीका-
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों, विशेषकर श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर क्षेत्र तथा विभिन्न मेलों, रैलियों एवं जुलूसों में लोगों का ध्यान भटकाकर जेबकटी एवं नकदी चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिलीप वर्ष 2022 में सवाई माधोपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में हुई करीब 6.50 लाख रुपये की डकैती के मामले में भी आरोपी रह चुका है। उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम-
थाना पारसोली टीम-
पुलिस निरीक्षक आशुतोष सिंह (थानाधिकारी), एएसआई भवानी सिंह, राजकुमार (साइबर सेल), कांस्टेबल सोनाराम, रघुवीर, गिरधारी एवं राजेंद्र।

डीएसटी (चोरी निरोधक टीम) चित्तौड़गढ़-
कांस्टेबल रामावतार (साइबर सेल), सुनील कुमार, पदम कुमार, हेमराज, जोगेंद्र, दुर्गेश एवं मनीष (साइबर सेल)।

जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त वांछित, फरार एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE