BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2026, 11:05 am
BIG NEWS : महिला सुरक्षा के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, जब सादे कपड़ों में पुलिस ने बिछाया जाल, फिर जैसे ही महिला समझकर मनचलों ने की ऐसी हरकत, मौके से हत्थे चढ़े 4 बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ एवं फब्तियां कसने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अभियान के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया। प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात रहीं, जबकि सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए पुरुष पुलिसकर्मी भी साथ मौजूद रहे।

टीमों ने प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा और अभिमन्यु पार्क सहित शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं और महिलाओं की तरह इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार और फब्तियां कसीं, पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की तथा युवाओं को महिला सम्मान, कानून का पालन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE