मोरवन। कल मंगलवार को शनि जयंती के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार मोरवन बांध पर स्थित शनि मंदिर पर शनि जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। शनि जयंती के अवसर पर कल सुबह 8.00 बजे डीजे के साथ विशाल शोभायात्रा मोरवन सहित बसेड़ी भाटी में निकाली जाएगी, जिसमें भगवान शनि महाराज की आकर्षक झांकी सजाई जायेगी। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होगी जो मोरवन से विभिन्न मार्गाे से होती हुई बसेड़ी भाटी पहुंचेगी। बसेड़ी भाटी से होती हुई शोभायात्रा पुनः शनि मंदिर पहुंचेगी। जहां भगवान की आरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शनि जयंती होने के कारण मंदिर परिसर पर दिनभर अनुष्ठान चलेगा। शनि महाराज मंदिर समिति द्वारा सभी धर्म प्रेमी जनता से आवाहन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सुबह होने वाली शोभायात्रा में भक्तजन शामिल हो। साथ ही मंदिर पहुंचकर महाप्रसादी ग्रहण करें।