खरगोन। कसरावद के जामा मस्जिद मोहल्ले से आज हज के लिए आखरी जत्था रवाना हुआ इसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल है जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष है यह हाजी आखरी वेटिंग लिस्ट में थे जो कि इनका नाम आने से आखिरी फ्लाइट में शामिल होंगे हाजी लोगों को जामा मस्जिद क्षेत्रवासीयो और रिश्तेदारों ने इस्तकबाल कर छोटे नाके के पास तक छोड़ने गए अल्लाहुम्मा लब्बैक की सदाएं देते हुए पहुंचे हाजी राजा खान, और हाजी रमीज खान दोनों को सभी लोगों ने मक्का मदीना में दुआएं करने के लिए कहा और देश में अमनो अमान शांति बनी रहे हाजियों को छोड़ने में अबरार पठान पत्रकार, मुजाहिद खान, अब्दुल्ला पठान, साबरी खान, शाहरुख अजमेरी, मुफीदत खान, रिजवान खान, गनी खान, हिदायत खान और समाज जन मौजूद रहे।