चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री लखारा समाज मेवाड़ चौखला रानीखेड़ा विकास सेवा संस्थान द्वारा श्री चैनामाता श्री कुशलामाता के 30 वें जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि श्री चैनामाता कुशलामाता के 30वें जन्मोत्सव पर एक व दो जून को निम्बाहेड़ा के रानीखेड़ा गांव में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। ये आयोजन रानीखेड़ा मण्डल के अध्यक्ष चान्दमल निम्बाहेड़ा, वरि. उपाध्यक्ष जानकीलाल, उपाध्यक्ष सोहनलाल आवरीमाता, सुरेश चन्द्र बोहेड़ा, महामंत्री भगवतीलाल बानसेन, कोषाध्यक्ष भगवतीलाल आवरीमाता व उत्सव संस्थान के अध्यक्ष शिवशंकर (शेरू) चिकारड़ा, उपाध्यक्ष शिवलाल कन्नोज, अशोककुमार बानसेन, महामंत्री मनोजकुमार कानोड़ बोहेड़ा, कोषाध्यक्ष रोशनलाल निम्बाहेड़ा, पन्नालाल बिनोता, वरिष्ठ कार्यकर्ता विजयकुमार कन्नौज, महेन्द्र कुमार भीण्डर आदि के सानिध्य में आयोजित होगा। उत्सव की पत्रिका का रानीखेड़ा में चैनामाता कुशलामाता मन्दिर में समाज बंधुओं द्वारा विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रविवार एक जून को मां भगवती जागरण व विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें पूज्य विनोद यति महाराज चित्तौड़गढ़, भजन सम्राट (जूनियर लखबीरसिंह लक्खा) शंकर लक्खा, सिंगर महावीर दास, विधि शर्मा, नीलू, डीजे स्टार नरेन्द्र रावल अपनी प्रस्तुतियाँ देगें। सोमवार दो जून को प्रातः साढ़े 6 बजे हवन, प्रातः साढ़े 8 बजे बोलिया व अतिथियों के सम्मान सहित कक्षा 5 से 12 तक श्रेष्ठ रहे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री चम्पा लाल बोहेड़ा एवं संरक्षक एवं रानीखेड़ा मंडल पूर्व अध्यक्ष रतनलाल कानोड को बेस्ट अध्यक्ष अवार्ड से नवाजा जाएगा। प्रातः साढ़े 10 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी इसके पश्चात् महाप्रसादी का आयोजन होगा। जन्मोत्सव समारोह में मध्यप्रदेश, गुजरात महाराष्ट्र सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाज बंधु सम्मिलित होंगे।