BREAKING NEWS
REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 11:17 am
KHABAR : शनि जयंती पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, नवग्रह शनि मंदिर में कई धार्मिक आयोजन, उज्जैन में हो रहे हवन और भंडारे, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। शनि जयंती पर मंगलवार को शहर के कई शनि मंदिरों में धार्मिक आयोजन हो रहे है। आज शनि जयंती और भौमवती अमावस्या का विशेष संयोग है। देश के प्रमुख शनि मंदिरों में से एक त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई। सुबह मंदिर के पट खुलने के बाद शनि देव का अभिषेक और श्रृंगार किया गया। दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा व रात्रि में महाआरती की जाएगी।


शनि जयंती के अवसर पर त्रिवेणी स्थित प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर में प्रातः पट खुलने के बाद शनि देव का अभिषेक, पूजन, तेल, सिंदूर और अन्य पूजन सामग्री से किया गया। शनि जयंती होने के कारण देश भर से श्रद्धालु इस प्रसिद्ध स्थल पर शनि महाराज के पूजन और दर्शन के लिए रात तक पहुंचते रहेंगे।


इसी प्रकार, बम्बाखाना नई पेठ स्थित शनि मंदिर में सुबह 9 बजे से अभिषेक और पूजन के बाद 11 बजे हवन और दोपहर 12 बजे जन्म आरती की जाएगी। मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।


ढाबा रोड स्थित शनि मंदिर में एकादशी से ही भगवान शनि देव के अभिषेक-पूजन का क्रम प्रारंभ हो गया है। चौदस को सुबह से शाम तक महा पूजन किया जाएगा। मंगलवार को सुबह अभिषेक के बाद श्रृंगार हुआ और दोपहर में जन्म आरती की जाएगी। यहां भक्तों को दो क्विंटल नुकती का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य शनि मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन होंगे।


राजा विक्रमादित्य ने की थी प्रतिमाओं की स्थापना
धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित प्राचीन शनि मंदिर को लगभग 5000 साल पुराना माना जाता है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां शनि देव के साथ-साथ अन्य नवग्रह भी विद्यमान हैं, इसीलिए इसे नवग्रह मंदिर भी कहा जाता है।


यहां शनिदेव की दो प्रतिमाएं हैं, जिन्हें राजा विक्रमादित्य द्वारा स्थापित किया गया था-एक सामान्य शनिदेव की प्रतिमा तथा दूसरी ढैया शनि की। जो लोग शनि की ढैया से पीड़ित होते हैं, वे यहां दर्शन करने आते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE