BREAKING NEWS
REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 11:30 am
KHABAR : चीताखेड़ा की राजीव कॉलोनी में स्थित नवग्रह शनि देव मंदिर पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन, हवन पूजन के बाद शुरू हुआ भंडारा, शाम को होगी संगीतमय कथा, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आज से देवकार्य अमावस्या को न्याय के देवता न्यायाधीश सूर्यपुत्र भगवान शनि देव का मंगलवार को चीताखेड़ा की राजीव कॉलोनी में स्थित नवग्रह शनि देव मंदिर पर शनि जन्मोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय कई धार्मिक कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
भगवान शनि देव सूर्य और छाया के पुत्र हैं, उन्हें न्याय का देवता माना जाता है ।इस प्रकार के कर्मों का फल देने का काम शनिदेव का है, इसलिए इन्हें दंडाधिकारी भी कहा जाता है। जीवन में शनिदेव की कृपा और उनकी दशा का अपने आप में बड़ा महत्व है। भगवान शनि देव के जन्मोत्सव के अवसर पर आज 27 मई मंगलवार को प्रातः 7 बजे विधिविधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव स्थापना,हवन पूजन एवं प्रातः 10 बजे से महाप्रसाद भण्डारा के आयोजन किया जा रहा है। वहीं रात्रि 8 बजे शनि देव मंदिर पर प्रसिद्ध कथाकार द्वारा भगवान शनि देव की संगीतमय कथा का वाचन किया गया। जिसका बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन कथा का श्रवण करेंगे। देवकार्य अमावस्या को न्याय के देवता न्यायाधीश सूर्यपुत्र भगवान शनि देव के तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर  उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब ,बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शनि देव की चौखट पर पहुंचकर मत्था टेक कर दिव्य दर्शन कर तिल तेल,अगरबती सहित अन्य पुजा सामग्री चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। भगवान श्री शनिदेव के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को रंग-बिरंगे विद्युत बल्बों से डेकोरेट किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE