BREAKING NEWS
REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 12:33 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, कार में सवार होकर जा रहे थे गोपालपुरा गांव के सात लोग, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में सोमवार रात भयानक सड़क हादसा हो गया। भंवरासा और पालसोड़ा के बीच एक कार और यात्री बस की टक्कर में 7 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। बारिश के कारण हवा और आंधी से सड़क पर कई जगह पेड़ और झाड़ियां गिर गई थीं। सड़क पर विजिबिलिटी कम होने से कार चालक पेड़ों को नहीं देख पाया। कार बेकाबू होकर सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सभी मल्हारगढ़ तहसील के गोपालपुरा गांव के निवासी हैं। घायलों में 7 वर्षीय गिरिराज, 9 वर्षीय अनुष्का, 15 वर्षीय ऋतु, 27 वर्षीय गीता, 26 वर्षीय अनिल, 35 वर्षीय निशा बाई और 34 वर्षीय गोपाल शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को नीमच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस चालक ने घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। बस में सवार एक यात्री को मामूली चोट आई है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों को मामूली से मध्यम चोटें आई हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE