नीमच। 12 मई को दुर्घटना में घायल हुए नीमच जिले के सरवानिया महाराज निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम बाबू दास पिता रामदास है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मई को बाबू दास पैदल जा रहा था। तभी चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी से 44 बीसी 0364 ने उसे मालखेड़ा बोरी घाटी के यहां टक्कर मार दी थी। घायल बाबू दास को जिला अस्पताल से उदयपुर रेफर किया गया था। उदयपुर से फिर उसे नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां उपचार के दौरान बाबूदास की बीती रात करीब 11.30 बजे मौत हो गई। आज सुबह जिला अस्पताल में बाबू दास के शव का पोस्टमार्टम किया गया।