रतनगढ़। धार्मिक नगरी रतनगढ़ में मंगलवार को नीमड़ा वाले चारभुजा नाथ मंदिर एवं नदी दरवाजा स्थित रामघाट हनुमान मंदिर पर भगवान का अभिषेक करने के बाद हवन किया गया और सुबह 9रू30 बजे कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग लड़ा मोहल्ला ,राम जानकी मंदिर ,सब्जी मंडी, मोती बावजी ,अग्रवाल सराय ,वर्मा मोहल्ला होते हुए नदी दरवाजा स्थित रामघाट हनुमान मंदिर पर समापन हुई ।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर निकली साथ ही बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भगवान के भजनों पर थिरकते हुए निकले नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से भक्तों द्वारा कलशयात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।कल चारभुजा नाथ मंदिर एवं रामघाट हनुमान मंदिर पर प्रमुख भक्तों द्वारा कलश चढ़ाया जाएगा। साथ ही भोलेनाथ के मंदिर में माता पार्वती ,कार्तिक एवं भगवान गणेश की मूर्ति की भी स्थापना भी की जाएगी उसके पश्चात नगर के सभी भक्तों का भोजन प्रसाद भी रहेगा।