नीमच। आज अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह आयोजन की कन्याएं सनातन संस्कार पद्धति के अनुसार ज्येष्ठ मास में पीहर आई। इस अवसर पर सेवा न्यास परिवार द्वारा कन्याओं से उनके विवाह आयोजन संबंधी अनुभव साझा किए एवं ससुराल पक्ष की जानकारी प्राप्त की हालचाल जाने।
इस अवसर पर उन्हें उनके दस्तावेज पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया और शिक्षा और रोजगार में उचित सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने की भी बात कही। इस अवसर पर चांदी के उपहार बिछुड़ी, नाक का कांटा और कान के रिंग भी प्रदान किए।