नीमच। धनेरिया कलां लेवडा आश्रम पर शनि अमावस्या बड़े ही धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती पर शनि देव का अभिषेक और हवन किया गया। वहीं आश्रम पर मध्य रात्रि शनि महाराज की कथा का आयोजन किया गया। भक्तों ने हिस्सा लिया। वहीं धनेरिया कलां में भैसा श्री माताजी के मंदिर परिसर में बालाजी के मंदिर पर दिन में हवन किया गया। रात्रि ने शनि देव की कथा का रात्रि 8.00 बजे से पंडित श्री दुर्गा शंकर मेनारिया राजस्थान द्वारा कथा का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। चमत्कारी बालाजी हवन करते हुए साक्षात बजरंगबली की आकृति का चमत्कारी दर्शन दिए गए हैं एवं समस्त ग्राम वासियों से निवेदन है कि कथा में बड़ी संख्या में भक्तजन पधारे।