सिंगोली। कस्बे में 29 मई गुरुवार को महाराणा प्रताप की 485 वी जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर कस्बे विशाल वाहन रैली भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कस्बे सहित आसपास गांवों के सभी राजपूत व सर्वसमाज जन शिरकत करेगे। वाहन रैली बजरंग व्यायाम शाला स्थित बालाजी मंदिर से सुबह 8ः30 शुरू होगी जो नगर के विभिन्न मार्गो होते हुए पुराना बस स्टैंड प्रतिमा स्थल 9ः30 बजे पहुचेगी जहाँ समस्त क्षत्रिय राजपूत समाज एवं सर्व समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव मनाया जायेगा।
वाहन रैली नया बस स्टैंड, पेट्रोल पम्प , तिलस्वा चौराहा, पुराना बस स्टैंड, विवेकानंद बाजार,कबुतर खाना, शीतला माता मंदिर, चौधरी मोहल्ला, निचला बाजार होते हुए पुराना बस स्टैंड प्रतिमा स्थल पहुंचेगी। जहां समाजजनों द्वारा प्रतिमा स्थल का अवलोकन किया जाएगा।