रतलाम। गुजरात जा रही बिहार एसटीएफ की गाड़ी रतलाम के दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में एसटीएफ के दो जवानों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हैं। एक की हालत गंभीर है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है।

बाकी घायलों को रतलाम मेडिकल हॉस्पिटल लाया गया है। एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर हैं।

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया- गाड़ी में बिहार एसटीएफ के जवान गुजरात जा रहे थे।
