BREAKING NEWS
BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 10:32 am
BIG REPORT : शहर की मित्र निवास कॉलोनी में सुबह एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, अब पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। गुरुवार सुबह मित्र निवास कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। शव के पास का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मृतक युवक जान बचाकर भागते हुए दिखाई दे रहा है।


पुलिस ने शव की पहचान रत्नेश्वर रोड निवासी अरुण के रूप में की है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात अरुण का कालिका माता मंदिर परिसर में कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद गुरुवार सुबह मंदिर से 100 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में उसका शव मिला।


गुरुवार सुबह जब कचरा गाड़ी कॉलोनी में पहुंची, तो कुछ लोग कचरा फेंकने आए। उसी दौरान उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।


घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राकेश खाखा और स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।


एएसपी राकेश खाखा ने बताया, प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। सभी पहलुओं की जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE