BREAKING NEWS
REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 10:49 am
NEWS : विधानसभा में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने की मांग, सभी सांसद और विधायक को भेजा पत्र, महापुरुषों को जाति के बंधन में बांधने के बजाय उनके आदर्शाे पर चलने का संकल्प लें, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जनचेतना मंच राजस्थान ने प्रताप जयंती पर चित्तौड़गढ़ जिले में पधार रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से निवेदन किया हे राजस्थान विधान सभा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने की वर्षाे पुरानी मंच की लंबित मांग पर तुरंत निर्णय कर मूर्ति लगाने की घोषणा भोपालसागर में आयोजित कार्यक्रम में ही करे।
मंच के प्रांतीय संरक्षक डा आई एम सेठिया,प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत शर्मा, जिला अध्यक्ष व प्रांतीय महामंत्री एस के शर्मा, नगर अध्यक्ष राधेश्याम लड्ढा,तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण सिकलीघर ने विगत 19 अप्रेल,2025 को जयपुर में आयोजित प्रांतीय टीम कार्यशाला में पारित प्रस्ताव की प्रति मुख्यमंत्री सहित राज्य के सभी विधायकों, राज्यसभा व लोकसभा सांसदो को भेज कर निवेदन किया की वर्ष 2016 से ही मंच लगातार राज्य सरकार व जनप्रतिनिधियों में महाराणा प्रताप की मूर्ति विधानसभा में लगाने के लिए जन चेतना जागृत कर रहा है।
मंच ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सम्मुख भी प्रत्यक्ष इस मांग को रखा।
मंच संस्थापक डॉ. आईएम सेठिया के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के कारण जो जनजागृति देश की जनता में आई हे उसे और अधिक प्रगाढ़ता प्रदान करने के लिए इस निर्णय की तत्काल घोषणा की जानी देश और समाज हित में है।
मंच ने आमजन से महापुरुषों को जाति बंधन में नही बांधने का आग्रह किया हे क्योंकि वो किसी जाति के कारण श्रद्धा के पात्र नही हुए हे बल्कि राष्ट्र के महान नायक होकर उनके त्याग तपस्या व देश और समाज के प्रति समर्पण के कारण वो सर्वसमाज के गौरव है और आमजन उनसे प्रेरणा लेकर समर्पण और देश प्रेम की भावना को प्रगाढ़ता प्रदान करता है। मंच ने विश्वास व्यक्त किया हे की राष्ट्रवाद से ओतप्रोत सरकार तत्काल इस विषय पर निर्णय करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE