BREAKING NEWS
रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 12:51 pm
KHABAR : नीमच शहर के उप नगर नीमच सिटी में हिंदूआ सूर्य वीर महाराणा प्रताप की जयंती की धूम, बीती शाम निकाली भव्य वाहन रैली और चल समारोह, समाजजनों में दिखा उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उप नगर नीमच सिटी में बीती शाम हिंदूआ सूर्य वीर महाराणा प्रताप की 386 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भव्य रैली वाहन रैली और विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित वाहन रैली में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। सुमधुर गीतों के साथ डीजे पर स्वर लहरिया बजी। महाराणा प्रताप की जयघोष के साथ वाहनों पर धर्म ध्वजा लहरा रही थी। वाहन रैली शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए पुनः प्रताप चौक पहुंचकर समाप्त हुई। वाहन रैली के पश्चात नीमच सिटी में डीजे, बैंड बाजे और ढोल धमाका के साथ एक विशाल चल समारोह निकाला गया। चल समारोह के मुख्य आकर्षण रहे रामपुरा की अखाड़ा पार्टी। जिसने अपने हैरत अंगेज करतबों से सभी को रोमांचित कर दिया। सुसज्जित रथ पर महाराणा प्रताप की तस्वीर विराजित की गई। घोड़े पर महाराणा प्रताप का स्वांग रच कर‌ सवार युवक लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। राजस्थान की 456 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत रून्हेड़ा की प्रसिद्ध गैर, हाडोती की मसक बेंड आदि भी चल समारोह में शामिल रहे। वाहन रैली और चल समारोह के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE