खरगोन। जिले की महती अंबकनाला परियोजना से सिंचाई के लिए छोड़े जा रहे पानी से किसान संतुष्ट नही है। मंगलवार को कसरावद जनपद के ग्राम दुर्गापुर से किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे।
कृषक दिलीप यादव, जितेंद्र यादव, माधव, कमलेश आदि ने बताया कि परियोजना की नहर से गत वर्ष पर्याप्त पानी मिलने के कारण इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन फसलें लगाई है, लेकिन वर्तमान में खेतों तक पानी नही पहुंच पा रहा, जिससे फसलें सूखने लगी है। यदि समय रहते पानी नही मिला तो फसलें सूख जाएगी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।