नीमच। अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज पुजारी इकाई से जुड़े गणेश गिरी, जो नीमच जिले के ग्राम महागढ़ स्थित श्री महादेव मंदिर के पुजारी हैं, ने कलेक्टर से मंदिर की शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की गुहार लगाई है। पुजारी गणेश गिरी के अनुसार, मोखमपुरा में स्थित श्री महादेव मंदिर की सर्वे क्रमांक 291 रकबा 5.80 हेक्टेयर की भूमि, जो कि कलेक्टर नीमच के नाम पर दर्ज है। इस भूमि पर वर्तमान में भंवरसिंह पिता शंभुसिंह और जुजारसिंह पिता शंभुसिंह निवासी महागढ़ ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
आवेदन में बताया गया है कि अतिक्रमणकारी अपनी दबंगई दिखाकर पुजारी को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे पुजारी काफी डरा हुआ है। गणेश गिरी ने कलेक्टर से न केवल मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, बल्कि अपनी जान-माल की सुरक्षा और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का भी आग्रह किया है।