नीमच। ज़िले के जावद तहसील के ग्राम मोरवन में एक किसान परिवार ने अपनी खरीदी हुई ज़मीन पर अवैध कब्ज़े और रास्ते को बाधित करने की शिकायत की है। शंकरलाल रेगर और हीरालाल रेगर ने ज़िला कलेक्टर को बताया कि उन्होंने 2017 से पहले मोरवन गांव में सर्वे नंबर 57 बटा 1 बटा 1 पर 0.1050 हेक्टेयर ज़मीन खरीदी थी, जिसका उपयोग वे अपने खेत पर आने-जाने के लिए करते थे। शंकर लाल और हीरालाल के अनुसार, उनकी ज़मीन का नामांतरण वर्षों से उनके नाम पर था, लेकिन 2017 में पटवारी की कथित ग़लती से खसरे में किसी और का नाम दर्ज हो गया। हाल ही में राजनगर, मोरवन निवासी अम्बालाल बंजारा ने इसी सर्वे नंबर की बची हुई ज़मीन खरीदी और उनकी ज़मीन पर भी अवैध कब्ज़ा कर लिया। अम्बालाल ने खंभे और जाली तोड़कर उनकी ज़मीन को अपने खेत में मिला लिया है। मना करने पर अम्बालाल ने झगड़ा किया और दावा किया कि उसने पूरी ज़मीन ख़रीद ली है, जिससे किसानों के खेत का रास्ता भी बंद हो गया है।किसानों ने कलेक्टर से अपनी ज़मीन पर कब्ज़ा दिलवाने और अम्बालाल बंजारा के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है।मौजा पटवारी पर भी सहयोग न करने और खसरे में हुई त्रुटि को सुधारने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।