नीमच। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा द्वारा आज वार्ड नंबर 29 और 30 में निर्मित हो रहे डामरीकरण रोड का निरीक्षण किया गया। यह रोड झूलेलाल मंदिर से स्कीम नंबर 34 की पुलिया तक बनाया जा रहा है। जिसकी लागत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने बताया कि यह रोड पूर्व में 4 मीटर चौड़ा था। जिसे अब 6. 2 मीटर चौड़ा कर दिया गया है। रोड निरीक्षण के दौरान स्वाति चोपड़ा ने गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण रोड निर्माण कर शहर इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर है। निरीक्षण के दौरान मौजूद वार्डवासियों ने सड़क निर्माण को लेकर खुशी का इजहार किया। साथ ही क्षेत्र के रहवासियों ने मांग रखी है कि इस नवनिर्मित सड़क पर रोड मार्किंग और स्पीड ब्रेकर भी बनवाए जाए।