शाजापुर। दिनांक 10 जून 2025 को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड मोहन बड़ोदिया के ग्राम कुडाना धतुरिया तथा केथलाय में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच प्रेम नारायण सौराष्ट्री की उपस्थिति में कृषक चौपाल का सफल क्रियान्वयन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण कृषकों को किया गया।
इस कार्यक्रम में विभागीयअधिकारियों में कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिक डॉक्टर गायत्री वर्मा रावल, वरिष्ठ उद्यानकी विकास अधिकारी जयप्रकाश परमार मोहन बड़ोदिया ,आत्मा विभाग से राजेश चमन ,कृषि विस्तार अधिकारी मनोज परमार, लंकेश मुकाति, विशाल यादव तथा सोलिडारीडेड स्वयंसेवी संस्था से नीतू चौहान एवं अरविंद पाटीदार उपस्थित रहे! सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की कृषि से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कृषकों से चर्चा की । कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉक्टर गायत्री वर्मा रावल द्वारा किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान की रूपरेखा बताते हुए जैविक खेती ,प्राकृतिक खेती के साथ-साथ खेती में नवाचार को अपनाने तथा उन्नत खेती के साथ-साथ औषधीय फसलों को बढ़ावा देने हेतु हल्दी ,अदरक अश्वगंधा, तुलसी ,चिया सीड इत्यादि को लगाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। ग्रामीण जनों में वरिष्ठ कृषक कांता प्रसाद शर्मा, अशोक शर्मा शिवनारायण शर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार जैविक एवं प्रगतिशील कृषक शिवनारायण शर्मा द्वारा किया गया।