BREAKING NEWS
BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<     KHABAR : भक्ति और आस्था का सैलाब, भीलगांव से 100 से.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में गूंजेगा जय श्री.. <<     BIG NEWS : पिपलिया रावजी का भावेश और रात का काला.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : 30 हजार वेतन, 7,500 पेंशन..., कर्मचारियों के हक के.. <<     देवली में ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच की.. <<     WEATHER: नीमच-मंदसौर में थमा बारिश का दौर, फिर.. <<     KHABAR : पेंशनर्स, विद्युत मंडल और तृतीय वर्ग.. <<     ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर भौरासा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नपा नीमच का सम्मान,.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा में रविवार को मेगा स्वैच्छिक.. <<     भारतीय मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन,लंबित.. <<     देवास में कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     खरगोन में धूमधाम से मनाई नागपंचमी, नाग.. <<     KHABAR : वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल के जाप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 7:31 pm
REPORT : मलेरिया निरोधक माह जून के तहत अंर्तविभागीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न, कलेक्टर चंद्रा ने दिए निर्देश, सभी नगरीय निकाय लार्वा नष्‍टीकरण के प्रबंध सुनिश्चित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जून माह को मलेरिया निरोधक माह के तहत मनाया जा रहा है। मच्छर जनित बीमरियों यथा मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया रोग नियंत्रण एवं बचाव आदि के संबंध में आमजनों में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में मंगलवार को टीएल बैठक के पश्चात कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा की अध्यक्षता में मलेरिया निरोधक माह जून 2025 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय हेतु अंतर विभागीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में किया गया। उक्त कार्यशाला में सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर चंद्रा ने सभी विभागों को मच्छरजन्य परिस्थितियों को समाप्त कर बीमारियों के नियत्रंण में सहयोग के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया, कि मानसून के दौरान मच्छर की उत्पत्ति के स्त्रौत बढ़ जाते है। इन्हे नष्ट कर मच्छरजनित बीमारियों पर नियत्रंण किया जा सकता है।

मलेरिया नियंत्रण के लिए स्‍कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों, आंगनवाडियों आदि में विभिन्‍न जागरूकता गतिविधियॉं आयोजित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को कलेक्‍टर द्वारा दिए गए हैं। साथ ही स्‍थानीय निकायों को मच्‍छरों की उत्‍पत्ति की रोकथाम, लार्वा नष्‍टीकरण के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अल्पेश बारिया ने सभी विभागों से मच्छरजन्य  परिस्थितियों को नष्ट करने में सहयोग की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE